Press "Enter" to skip to content

नाबालिग से दुष्कर्म,‎ युवक पर केस दर्ज‎ / Pohari News

शिवपुरी| पोहरी थाना क्षेत्र में 13 साल‎ की नाबालिग को युवक बहला‎ फुसलाकर ले गया और उसके संग‎ गलत काम किया। पुलिस ने युवक के‎ खिलाफ केस दर्ज कर मामला‎ विवेचना में ले लिया है। जानकारी के‎ मुताबिक 13 साल की पीड़िता ने‎ रिपोर्ट दर्ज कराई है कि माता-पिता का‎ निधन होने के कारण दादा-दादी के‎ संग रहती है। हम चार भाई-बहनों में‎ तीसरे नंबर की हूं। सुरेंद्र पुत्र झिन्नू‎ आदिवासी को दस दिन से जानती हूं।‎ सुरेंद्र गांव में मजदूरी करने आता था।‎ 18 जुलाई की रात 8 बजे पुड़िया लेने‎ पड़ोस की दुकान पर गई थी। तभी‎ दुकान के बाहर सुरेंद्र आदिवासी मिल‎ गया और बहला फुसलाकर सुरेंद्र‎ अपने संग खेरिया गांव ले गया। घर के‎ पीछे छत पर ले जाकर गलत काम‎ किया। इसके बाद जान से मारने की‎ धमकी देकर भाग गया।‎

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!