Press "Enter" to skip to content

बारात में हर्ष फायर: छत पर बैठी 2 महिलाओं सहित 3 साल की बच्ची को लगी गोली, घायल / Pohari News

शिवपुरी। शिवपुरी के पोहरी थाना अंतर्गत ग्राम बमरा में शादी समारोह के दौरान बारात में शामिल लोगों ने गोली (हर्ष फायर) चलाई। जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 साल की बच्ची को गोली लग गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

गंभीर रुप से घायल 30 वर्षीय रूबी यादव के पति राजेश यादव निवासी बमरा थाना पोहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के कुमेर यादव की बेटी की शादी बीते रोज थी जिसमें तेंदुआ थाना क्षेत्र के पाली से बारात आई हुई थी। इस दौरान बाराती मदमस्त थे बारात दुल्हन के द्वारे पहुंच रही थी। तभी घरों की छत पर बैठकर महिलाएं सहित बच्चे बारात को देख रहे थे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की जा रही थी इसके साथ ही कई लोग बंदूकों से भी लगातार फायर झोंक रहे थे किए गए फायर में से गोली से निकले छर्रे उसकी पत्नी रूबी यादव को लगे जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई इसके साथ ही छत पर बैठकर बारात को देख रही 40 वर्षीय सुशीला यादव पति वासुदेव यादव और 3 वर्षीय बच्ची सलोनी यादव पिता विनोद यादव को भी हर्ष फायर से निकली गोली के छर्रे लगे हैं। गंभीर घायल रूबी यादव के पति राजेश यादव ने बताया बारात में चली गोली से उसकी पत्नी रूबी सहित घायल बच्ची सलोनी और एक अन्य घायल महिला सुशीला यादव को तत्काल शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया जहां तीनों का उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!