Press "Enter" to skip to content

विवाद के चलते युवक से की मारपीट, मामला दर्ज / Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटनावर स्थित भवन माता मंदिर के पास हुए विवाद के चलते दो लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की, जिससे फरियादी चोटिल हो गया। फरियादी रामू रावत पुत्र नारायण रावत निवासी ग्राम जखा थाना घाटीगांव विगत 9 जनवरी को शाम 4.30 बजे बैराड़ की ओर से आ रहे थे। भवन माता मंदिर के पास पहुंचते ही आगे जा रहे जगदीश सोनी और पवन सोनी की बाइक से फरियादी की बाइक टकरा गई। जिससे फरियादी चोटिल हो गया। अचानक बाइक मोड़ने को लेकर फरियादी का दोनों के साथ मुुंहवाद हो गया। मुंहवाद के चलते दोनों ने मिलकर फरियादी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को जिला अस्पताल से पहुंची तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!