
शिवपुरी। पोहरी-बैराड़ रोड पर रविवार की दोपहर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार भाई-बहन घायल हो गए हैं। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। हादसे में भाई की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक महिला संतरा (32) पत्नी लाखन लोहपीटा निवासी कोलारस अपने भाई तिलक सिंह लोहपीटा के साथ कोलारस से बैराड़ नगर आई थी। तिलक अपने भानजे की सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर बहन के साथ लौट रहा था। दोनों बाइक से वापस कोलारस लौट रहे थे, तभी बैराड़ से कुछ दूरी पर चले तो बेल बाबड़ी तिराहे पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में संतरा बाई और तिलक सिंह घायल हो गए। जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। एंबुलेंस के ईएमटी मनोज धाकड़ और पायलेट अजीत शर्मा घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर आए। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment