PM मोदी को पसंद नहीं आया होगा किसानों का यह बर्थडे गिफ्ट

Image result for PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों
अपना 67वां जन्मदिन मनाया। देश-दुनिया से बधाइयां मिलीं, लेकिन आंध्रप्रदेश
के किसानों से मिला गिफ्ट निश्चिततौर पर प्रधानमंत्री को रास नहीं आया
होगा।
दरअसल, यहां किसानों की हालत बहुत खराब है। भीषण सूखा पड़ा है
जिससे किसानों की कमर टूटती जा रही है। इनकी शिकायत है कि केंद्र और राज्य
सरकारें उनकी ओर ध्यान नहीं दे रही हैं।
इन किसानों ने जन्मदिन के
मौके पर प्रधानमंत्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की योजना बनाई और
उन्हें 68-68 पैसे वाले 400 से ज्यादा चेक भेजे।
यह काम किसानों की
आवाज उठाने वाले गैर-सरकारी संगठन रायलसीमा सगुनीति साधना समिति ने अगुवाई
में किया गया। समिति के संयोजक येरवा रामाचंद्रा रेड्डी ने बताया, हम टोकन
के रूप में 68 पैसे के चेक पीएम को भेंट कर रहे हैं, ताकि वे हमारी तरफ
ध्यान दें और जरूरी कदम उठाएं।
इस संगठन का कहना है कि रायलसीमा ने
किसानों की हालत बहुत खराब है। खासतौर पर कुर्नूल, अनंतपुर, चित्तूर और
कडपा जिलों में पानी की भारी कमी है, जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं।
हालांकि कृष्णा और पेन्ना नदियां यहां से गुजर रही हैं, लेकिन कोई फायदा
नहीं हो रहा है।
किसानों का आरोप है कि प्रदेश के नेता उनकी समस्या
सुनने को तैयार नहीं हैं। एक किसान का कहना है कि मुख्यमंत्र चंद्रबाबू
नायडू और विपक्ष के नेता जगनमोहन रेड्डी रायलसीमा से हैं। इसके बाद में
यहां हालात ऐसे हैं।


संबंधित खबरें