
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अंतरिक्ष में एक लो ऑर्बिट सैटेलाइट मार गिराने की बात कहीहै।
नई दिल्ली। जिस पल का इंतजार था वो आखिरकार आ गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अंतरिक्ष में भारत की शक्ति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में एक लो ऑर्बिट लाइव सैटेलाइट मार गिराया है। यह सेटेलाइट एंटी सेटेलाइट मिसाइल के माध्यम से महज 3 मिनट में मार गिराया गया है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में डीआरडीए और अंतरिक्ष एजेंसियों को बधाई देते हुए कहा कि इस ऑपरेशन की सफलता के बाद भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन गया है जिसे यह सफलता प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऑपरेशन किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय नियमों को नहीं तोड़ता और किसी भी देश के खिलाफ नहीं है। हमारा उद्देश्य देश और दुनिया में शांति बनाए रखना है ना कि युद्ध के लिए उकसाना।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति एक मुश्किल ऑपरेशन था लेकिन इसे लॉन्च करने के तीन मिनट के भीतर ही पूरा कर लिया गया। आज अंतरिक्ष में हमारे पास कई सैटेलाइट्स हैं जो कृषि, डिजास्टर मैनेजमेंट, संचार, मौसम और नेविगेशन में योगदान दे रहे हैं। मिशन शक्ति भारत की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मैं दुनिया को बताना चाहता हूं कि यह उपलब्धि किसी के खिलाफ उपयोग करने के लिए नहीं बल्कि खुद की सुरक्षा की दिशा में है।
इससे पहले पीएम ने ट्विट किया कि वे एक महत्वपूर्ण संदेश देंगे।
मेरे प्यारे देशवासियों,
आज सवेरे लगभग 11.45 – 12.00 बजे मैं एक महत्वपूर्ण संदेश लेकर आप के बीच आऊँगा।
I would be addressing the nation at around 11:45 AM – 12.00 noon with an important message.
Do watch the address on television, radio or social media.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) 27 March 2019
बता दें कि प्रधानमंत्री की घोषणा अपने आप में भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के बाद मिशन शक्ति भारत को दुनिया के कईं देशों के ऊपर लेकर आ गया है। इसका फायदा यह होगा कि आने वाले भविष्य में यदि कोई दुष्मन देश का सैटेलाइट भारत की जासूसी करते पाया जाता है तो भारत उसे अपनी मिसाइल के माध्यम से अंतरिक्ष में नष्ट कर सकता है।






Be First to Comment