Press "Enter" to skip to content

आज PM मोदी का तेलंगाना और ओडिशा दौरा: श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर जाएंगे सिकंदराबाद और 19600 करोड़ के प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे जाजपुर /#NATIONAL

हैदराबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह सिकंदराबाद के श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर जाएंगे। वहां दर्शन और पूजन करेंगे।

इसके बाद 11 बजे तेलंगाना के संगारेड्डी में कई प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे। फिर दोपहर 12 बजे के करीब एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम चार बजे के करीब PM ओडिशा के जाजपुर पहुंचेंगे। यहां वह 19,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और इनॉगरेशन करेंगे। फिर चांदीखोल में एक रैली को संबोधित करेंगे।

तेलंगाना में PM करेंगे 6,800 करोड़ रुपए प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को हैदराबाद से करीब 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में 6,800 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और एक रैली को भी संबोधित करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स सड़क, रेल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस से जुड़े हैं।

PM हैदराबाद में नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (CARO) केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह तीन नेशनल हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!