Press "Enter" to skip to content

PM मोदी का झारखंड में पूर्व CM सोरेन पर तंज़: धनबाद की सभा में कहा- आवाज जेल तक जाए नारा इतना ज़ोर से लगाओ /#NATIONAL

धनबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के झारखंड और पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। पहले वे धनबाद पहुंचे और बरवाअड्डा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने JMM-कांग्रेस पर निशाना साधा। PM ने कहा कि JMM का मतलब- जमकर खाओ। पहले झारखंड में कोयले के ढेर मिलते थे, अब नोट के मिलते हैं। पूर्व CM हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां हो रहे नारों की गूंज जेल तक जानी चाहिए। बता दें कि जमीन घोटाले के आरोप में हेमंत सोरेन जेल में हैं।

सभा स्थल तक पहुंचने के दौरान PM मोदी ने रोड शो किया। इससे पहले PM ने धनबाद के सिंदरी में हर्ल कारखाने को देश को समर्पित किया। जहां PM ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैंने हर्ल कारखाने को शुरू करने का संकल्प लिया था। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई।’

इसके साथ ही PM ने झारखंड में 35 हजार 700 करोड़ की अलग-अलग योजनाओं की शुरुआत और ऑनलाइन शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देवघर से गोड्डा को सीधे जोड़ने वाली मोहनपुर-हंसडीहा नई रेल लाइन और देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर PM मोदी ने इसकी शुरुआत की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!