चेन्नई

PM मोदी ने एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ता की पीठ थपथपाई और उसकी पत्नी और जुड़वां बच्चों का हाल जाना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भाजपा कार्यकर्ता की फोटो शेयर कर उसकी तारीफ की है। प्रधानमंत्री 4 मार्च को तमिलनाडु दौरे पर थे। इसी दिन चेन्नई में एक भाजपा कार्यकर्ता उन्हें रिसीव करने पहुंचा था।
खास बात ये थी कि वो कार्यकर्ता सुबह ही जुड़वां बच्चों पिता बना, लेकिन उनका चेहरा नहीं देखा। वो एयरपोर्ट पर PM मोदी को रिसीव करने पहुंचा। PM मोदी को रिसीव करते वक्त कार्यकर्ता ने अश्वंथ पिजाई ने बताया कि पत्नी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।
प्रधानमंत्री ने पिजाई से पूछा कि तीनों की तबीयत ठीक है न। PM ने पिजाई की पीठ भी थपथपाई और कहा- ऐसे वक्त में आपको मुझे रिसीव करने नहीं आना चाहिए था। सोमवार देर रात प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र किया।

PM मोदी ने तमिलनाडु के कलपक्कम में भारत के स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की कोर लोडिंग की शुरुआत की।











Be First to Comment