शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कमालपुर में रहने वाली एक नवविवाहिता को ससुरालीजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। मामले में महिल ने पुलिस में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है।
भगवती पत्नी सुरेश लोधी 28 वर्ष निवासी कमालपुर ने बताया कि उसकी शादी सुदर्शन लोधी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तक ठीक चला, लेकिन फिर उसे ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगेे। जब महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसकी मारपीट शुरू कर दी। मामले की जानकारी भगवती ने अपने पिता को दी। जिस पर पिता ने भी आकर समझाईश दी लेकिन वह नहीं माने और महिला को घर से निकाल दिया। घर से निकाले जानेे के बाद भागवती अपनेे पिता के यहां आई और थाने आकर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया। मामले में पुलिस ने सुदर्शन, सुरेश, पुूलवती, अंकुश लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।




