पुलिस की मिलीभगत से दिनदहाड़े चल रहा है अवैध रेत का उत्खनन | Pichore News


रात्रि के समय गस्त देती हुई पुलिस के सामने से निकलते हैं भरी रेत के ट्रैक्टर

पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एवं देर रात्रि तक हो रहा है काली रेत का काला कारोबार पुलिस के सामने से ही रेत के भरे ट्रैक्टर निकलते हैं परंतु पुलिस वाले मुख दर्शक बनकर देखते रहते हैं सूत्रों की मानें तो यह जानकारी मिलती है कि पिछोर टीआई की मिलीभगत से पिछोर में लगभग 30 से 40 रेत के ट्रैक्टर चल रहे हैं जो लगभग 8-10 हजार रुपये महीने थाने में देते हैं यह कोई नई बात नहीं है पहले भी कई बार कई आरक्षक द्वारा इस संबंध में पैसे की मांग को लेकर कई वीडियो एवं ऑडियो वायरल हो चुके हैं परंतु आज तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं दिखा पाए हैं। रात्रि के समय गश्त के दौरान 90 प्रतिशत पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत रहते हैं यदि कभी औचक निरीक्षण करके इन सभी का मेडिकल कराया जाए तो सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी।

अधिक जानकारी लेते हुए जब राज एक्सप्रेस की टीम में देर रात्रि ट्रैक्टर वालों से पूछा कि आपको यह अवैध कारोबार कर करने में डर नहीं लगता तो उस पर ट्रैक्टर वाले बोले कि पैसे में बहुत दम है साहब हम पैसे देते हैं तो डर किस बात का और हम पैसे देते हैं इसीलिए तो दिनदहाड़े यह कारोबार करते हैं और पुलिस वालों के सामने से ट्रैक्टर भरे हुए निकालते हैं। खास बात यह भी देखने को मिली की यह ट्रैक्टर दिनदहाड़े बस्तियों में से इतनी तेज रफ्तार से निकलते हैं कि यदि अचानक कोई बच्चा या अन्य कोई व्यक्ति सामने आ गया तो उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं होगी। अगर इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो एक दिन बहुत बड़ी घटना देखने को मिल सकती है। आखिर क्या कारण है कि पुलिस प्रशासन को सब पता है कि नगर में कितने अवैध ट्रैक्टर चल रहे हैं एवं किस-किस के चल रहे हैं फिर भी कार्रवाई करने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

नवागत एसपी कभी पिछोर की ओर भी अपना रुख मोडे

नवागत एसपी राजेश सिंह कभी अगर पिछोर थाने का देर रात्रि का भी औचक निरीक्षण करें तो सारी समस्याएं उनके संज्ञान में आ जाएंगी एवं जितने भी अवैध कारोबार चल रहे हैं सभी उजागर हो जाएंगे एसपी महोदय से है आशा है कि बे पिछोर में चल रहे अवैध कारोवार पर अंकुश लगाने में सफलता हासिल करेंगे।

इनका कहना है
अभी मैं छुट्टी पर हूं 25 तारीख के बाद आऊंगा उसके बाद इस संबंध में उचित कार्यवाही करेंगे।
रत्नेश सिंह तोमर
एसडीओपी पिछोर


संबंधित खबरें