शिवपुरी। पिछोर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनमे पुलिस का खौफ नहीं है। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले थाने से महज कुछ दूरी पर चोरों द्वारा एक किराने की दुकान पर लगभग एक लाख की चोरी कर हाथ साफ किया था। और आज फिर जिला सहकारी बैंक से एक मोटरसाइकिल हौंडा पैशन प्रो चुरा ली गई हैं।
जानकारी के अनुसार राजकुमार वर्मा पुत्र श्री बाबूलाल वर्मा निवासी चांदनी चौक पिछोर दोपहर 3:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा क्रमांक MP 33 MD 5474 से स्थानीय जिला सहकारी बैंक के बाहर अपनी बाइक खड़ी करके अंदर काम से गए इतने में चोरों ने बाइक चुरा ली काफी तलाश के बाद जब नहीं मिली तो इस आशय की सूचना श्री वर्मा द्वारा पिछोर थाने में करा दी गई है।




