Press "Enter" to skip to content

PHONEPAY का उपयोग करना पड़ा महंगा, खाते से उड़ गए 73 हजार

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के तहत रामकृष्ण पुरम कॉलोनी में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से 73 हजार रुपए निकल गए। युवक ने बताया कि उसके साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। मामले मेंे पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
प्रभांशु भटनागर पुत्र राकेश कुमार निवासी एलआईजी-112 रामकृष्णपुरम ने बताया कि 9 जून को रात करीब 9 बजे उसके मोबाइल पर 73 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। 73 हजार रुपए खाते से निकल जाने के बाद युवक के होश उड़ गए और वह कुछ भी समझ नहीं पाया। जब जांच की तो पता चला कि किसी ने फोन पे के जरिए उसके साथ ठगी की है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिस पर पुलिस ेन मामले ठगी का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!