,

2 दिन ब्रेक के बाद फिर न्याय यात्रा। रायगढ़ में आज राहुल गांधी भू-अधिग्रहण प्रभावितों से और बेरोजगारों से मिलेंगे, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जानिए… /#छत्तीसगढ़

रायगढ़

छत्तीसगढ़ में यात्रा के प्रवेश के बाद फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी का आयोजन किया गया था।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो दिन के विराम के बाद आज से फिर शुरू होगी। रविवार को राहुल दिल्ली से रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और फिर यहीं से यात्रा की शुरुआत करेंगे। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रहेंगे। इनके अलावा कन्हैया कुमार के भी शामिल होने की संभावना है।

न्याय यात्रा रायगढ़ के दर्रामुंडा से महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल के लिए रवाना होंगी। रात्रि विश्राम भैसमा के शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास होगा। 12 फरवरी को कोरबा जिले के सीतामढ़ी चौक से पदयात्रा शुरू होगी। न्याय यात्रा 8 फरवरी को ओडिशा से छत्तीसगढ़ पहुंची थी।

इस दौरान जन सभाओं को भी सम्बोधित करेंगे राहुल गांधी

इस दौरान जन सभाओं को भी सम्बोधित करेंगे राहुल गांधी

रात्रि विश्राम शिवनगर थाना तारा के पास जिला सुरजपुर में होगा। 13 फरवरी को जिला सरगुजा के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा प्रारंभ होगी और रात्रि विश्राम झींगो जिला बलरामपुर में होगी।

14 फरवरी को जिला बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा रामानुजगंज जिला बलरामपुर में होगा और सीमा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राष्ट्रीय ध्वज को प्रदान करेंगे। रायगढ़ खरसिया, सक्ती, कोरबा से लेकर अंबिकापुर, रामानुजगंज तक स्वागत की तैयारियां की गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पार्टी के वरिष्ठ नेता तैयारियो को निगरानी खुद कर रहे है। पूरे मार्ग में अलग-अलग पदाधिकारियो को जिम्मेदारियां दी गयी है।

जानिए राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

आज भू-अधिग्रहण प्रभावितों से मिलेंगे राहुल

  • 11 फरवरी को सुबह 11 बजे रायगढ़ के गांधी प्रतिमा चौक से यात्रा की शुरुआत की जाएगी। यहां राहुल डेढ़ किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे।
  • कंपनी समूह के भू-अधिग्रहण प्रभावितों, तमनार और खरघोडा के बेरोजगार युवाओं से राहुल मुलाकात करेंगे।
  • इस पद यात्रा के बाद जननायक रामकुमार अग्रवाल चौक पर मॉर्निंग ब्रेक होगा।
  • यात्रा खरसिया के नहरपाली से शुरू होगी। 23 किलोमीटर तक राहुल यहां बस से यात्रा करेंगे।
  • लंच के बाद दोपहर 2 बजे से राहुल खरसिया के चपले चौक में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वो साढ़े तीन किलोमीटर की पद यात्रा भी करेंगे।
  • इस यात्रा का अगला पड़ाव सक्ती जिले का राजापारा चौक है, जहां पर राहुल जीप से 30 किलोमीटर की यात्रा करेंगे।
  • सक्ती के अग्रसेन चौके से राहुल 1 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस सभा के बाद इवनिंग ब्रेक होगा।
  • फिर यात्रा कोरबा की ओर आगे बढ़ेगी। कोरबा में 41 किलोमीटर की यात्रा के बाद शासकीय महाविद्यालय भेसमा पर नाइट हॉल्ट होगा।

12 फरवरी को बालको के मजदूरों से करेंगे मुलाकात

  • राहुल गांधी की न्याय यात्रा दूसरे दिन 12 फरवरी को कोरबा के सितामानी चौक से सुबह 8 बजे शुरू होगी। यहां बालको के ठेका मजदूरों से मुलाकात करेंगे।
  • 12 किलोमीटर की बस यात्रा भी करेंगे। यात्रा का अगला पड़ाव ट्रांसपोर्ट नगर होगा, जहां राहुल 5 किलोमीटर की पद यात्रा करेंगे।
  • ट्रांसपोर्ट नगर से छुरी कोसा मोर्केट की ओर आगे बढ़ेंगे। छुरी कोसा मोर्केट राहुल की न्याय यात्रा 20 किलो मीटर की पदयात्रा करेगी साथ ही मार्केट में राहुल बुनकरों से मुलाकात करेंगे।
  • दोपहर 12 बजे कटघोरा चौक से यात्रा 29 किलोमीटर की होगी। यहां वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
  • बरपाली तानाखर में लंच के बाद 7 किलोमीटर बस यात्रा करते हुए राहुल दोपहर 2 बजे गुर्सीय, चोटिया और मोरगा गांवों में 3 छोटी-छोटी सभाएं होंगी।
  • 71 किलोमीटर बस यात्रा के बाद सूरजपुर के शिव नगर ग्राम पंचायत में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

13 फरवरी को कला केंद्र में होगी जनसभा

  • 13 फरवरी को यात्रा सुबह 8 बजे उदयपुर के रामगढ चौक बस स्टैंड से शुरू होगी। यहां जीप से 18 किलोमीटर की यात्रा होगी।
  • सुबह 11 बजे मॉर्निग ब्रेक के बाद अंबिकापुर के भाटु तालाब से 39 किलोमीटर की यात्रा जीप से की जाएगी।
  • दोपहर 2 बजे कला केंद्र अंबिकापुर में जनसभा होगी। 5 किलोमीटर की यात्रा भी की जाएगी।
  • इस सभा के बाद यात्रा बलरामपुर जिले के लिए आगे बढ़ेगी। 42 किलोमीटर यात्रा के बाद झिंगो राजपुर में रात्रि विश्राम होगा।

14 फरवरी को संग्राहकों से करेंगे मुलाकात

  • 14 फरवरी को बलरामपुर में सुबह 8 बजे से यात्रा शुरू होगी। यहां कार से राहुल गांधी 41 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। सुबह 9 बजे यात्रा पुराने सर्किट हाउस से शुरू होगी।
  • इसके बाद छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर फ्लैग हैंड ओवर सेरेमनी होगी और यात्रा झारखंड की ओर आगे बढ़ जाएगी।

लोकसभा चुनाव के चलते है खास है ये यात्रा

न्याय यात्रा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रही है। ये छत्तीसगढ़ की 4 लोकसभा सीटों रायगढ़, कोरबा, जांजगीर और सरगुजा से गुजरेगी। इनमें से एक सीट कोरबा ही कांग्रेस के पास है। पार्टी की कोशिश है कि इन चारों सीटों पर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार किया जा सके।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें से 2 सीटें ही कांग्रेस के पास हैं, बाकी 9 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। कांग्रेस को भरोसा है कि राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा का लोकसभा चुनाव में बेहद असर पड़ने वाला है। ऐसे में वो कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।


संबंधित खबरें