शिवपुरी। जिले की जनपद पंचायत पोहरी की ग्राम पंचायत अतरौआ में निजी भूमि पर िस्थति तलाब का किसी ने फर्जी बिल वाउचर लगाकर भुगतान करवा लिया। जब इस बात की जानकारी भूमि स्वामी को लगी तो वह जनपद कार्यालय पहुंचे लेकिन दो माह बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया। इतना ही नहीं जनपद के अधिकारी कोई स्पष्ट जबाव भी नहीं दे रहे हैं।
भूमि स्वामी केशव शर्मा ने बताया कि एक तालाब उनकी निजी भूमि में खुदवाया गया है और तालाब का पूरा भुगतान भी हो चुका है। मामले को लेकर भुगतान के दस्तावेज तथा निजी भूमि में तालाब है इसके कागज भी दे दिया लेकिन दो माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं तालाब का अनैतिक रूप से भुगतान कर दिया गया है इसका जबावदार कौन ह। मामले को लेकर केशव शर्मा ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।






Be First to Comment