Press "Enter" to skip to content

नक्सलियों की मीटिंग में डीआरजी का छापा, पांच गिरफ्तार ! National News

dantewada news DRG jawans raids in Naxal' meeting, five arrests

  • किरंदुल क्षेत्र में हिरोली के जंगल में नक्सली रच रहे थे षड्यंत्र, सर्चिंग पर निकले जवानों ने पकड़ा
  • गांव में नक्सली नेताओं की याद में बनाई गई लीडर लिंगा और वर्गीस की मूर्तियां भी ध्वस्त कीं

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में डीआरजी जवानों ने शुक्रवार सुबह मीटिंग कर रहे नक्सलियों पर धावा बोल दिया। इस दौरान जवान पांच नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाब रहे। मीटिंग के दौरान नक्सली षड्यंत्र रच रहे थे। हालांकि कई नक्सली भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए नक्सलियों को जवान लेकर मुख्यालय पहुंच रहे हैं। जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मामले की पुष्टि की है। 
जानकारी के मुताबिक, डीआरजी के जवान शुक्रवार को किरंदुल क्षेत्र में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें नक्सलियों की मीटिंग के बारे में पता चला। इस पर जवानों ने हिरोली के जंगल में छापा मारा तो वहां नक्सली कोई बैठक कर साजिश रचने में लगे हुए थे। जवानों को अचानक सामने देख नक्सली हड़बड़ा गए और भागने लगे। इस दौरान जवानों ने पांच नक्सलियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए नक्सली प्रतिबंधित संगठन जनमिलीशिया के बताए जा रहे हैं। 

पुलिस ने नक्सलियों को गिरफ्तार करने के साथ गांव में मौजूद नक्सली नेताओं के स्मारकों को भी ध्वस्त किया है। नक्सलियों ने अपने नेताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए ये स्मारक नक्सली लीडर लिंगा और वर्गीस की याद में बनाया था। फिलहाल अभी पकड़े गए नक्सलियों के नाम सामने नहीं आए हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी। संभावना है कि पकड़े गए नक्सलियों से बैठक को लेकर जानकारी सामने आ सकेगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!