Press "Enter" to skip to content

पौने चार साल से एयरपोर्ट पर खड़ा है ये विमान, पार्किंग किराया हुआ सवा करोड़ रुपए ! National News

पौने चार साल से एयरपोर्ट पर खड़ा है ये विमान, पार्किंग किराया हुआ सवा करोड़ रुपए
रायपुर। करीब पौने चार साल से रायपुर विमानतल पर खड़ी बांग्लादेशी की फ्लाइट का किराया ही सवा करोड़ पहुंच गया है। विमानन अधिकारियों का कहना है कि इस विमान को यहां से हटाने की प्रक्रिया कभी भी शुरू हो सकती है। इस फ्लाइट को वापस ले जाने के संबंध में हर महीने मेल भेजने वाली रायपुर अथॉरिटी भी परेशान हो चुकी है। उसका कहना है कि बीते छह महीनों से तो कंपनी ने जवाब देना ही बंद कर दिया है और अब रायपुर अथॉरिटी ने भी सीधे इसकी जानकारी अपने हेड ऑफिस को लिखकर दे दी है कि कंपनी की ओर से छह महीने से कोई जवाब नहीं आया है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि इस प्रकार अभी तक बांग्लादेशी कंपनी द्वारा कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण लीगल कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है। विशेषकर ऐसी स्थिति में जब कंपनी ने अपनी ओर से मेल का जवाब देना ही बंद कर दिया है।
पिछले साल जुलाई में 300 मीटर खिसकाया गया था विमान

इस बांग्लादेशी फ्लाइट को पिछले साल जुलाई में 300 मीटर खिसकाया गया था। उस समय कंपनी के अधिकारियों ने कहा भी था कि इस फ्लाइट को जल्द से जल्द यहां से ले जाने की कवायद होगी, लेकिन उसके बाद फिर से फ्लाइट जस की तस खड़ी हुई है।
सात अगस्त, 2015 में हुई थी आपात लैंडिंग

गौरतलब है कि बांग्लादेशी फ्लाइट की आपात लैंडिंग रायपुर विमानतल में सात अगस्त 2015 को हुई थी । इस फ्लाइट में करीब 176 यात्री सवार थे। चौबीस घंटे बाद यानी आठ अगस्त को इन यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भिजवाने की व्यवस्था की गई थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!