जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंग। एक महिला की गाय दूसरे के खेत में चरने क्या चली गई, उस महिला की लोगों ने डंडे से पिटाई कर दी। जोधपुर में इस महिला को लाठी-डंडे से पीटा गया है और इस इसका वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग महिला को इतनी बेरहमी से इसलिए पीट रहे हैं कि देखते ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
जोधपुर जिले की लोहावट तहसील के जटवास गांव में हुई इस घटना ने राजस्थान राज्य में कानून व्यवस्था के भय की कमी के बारे में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बीच महिला का पति उसे बचाने की कोशिश भी की लेकिन वे रूके ही नहीं। महिला की गाय पड़ोसी के खेत में चली गई थी जिसका गुस्सा महिला को सरेआम बेरहमी से पीटकर उतारा गया।
इस घटना को किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।
महिला उपनिरीक्षक (एएसआई) घासीलाल मीणा के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में बाबूराम, लखमाराम और अन्य की पहचान की है। मीणा ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि वउसकी एक गाय चरते हुए उनके खेत में घुस गई थी, तब हमलावरों ने उस पर डंडे और लाठी से हमला किया था।





Be First to Comment