नीमच में अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत ! National News

Neemuch News : नीमच में अज्ञात वाहन ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत
सिंगोली। बीती रात नीमच-सिंगोली मार्ग स्थित ग्राम अथवा में एक अज्ञात वाहन ने बिजली विभाग के ठेकेदार पास कार्यरत तीन व्यक्तियों को कुचल दिया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घायल को नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।