Press "Enter" to skip to content

पति को चला अफेयर का पता, प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने ले ली जान, थाने में किया ऐसा ड्रामा ! National News

Kota: पति को चला अफेयर का पता, प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने ले ली जान, थाने में किया ऐसा ड्रामा
कोटा। राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार को 30 साल के एक शख्स को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना और आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि रविवार को मीडिया से की। हत्या के आरोपों से बचने के लिए मृतक की पत्नी ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया और कहा कि तीन अज्ञात लोग उनके घर में घुस गए, 18,000 रुपए नकद लूट लिए और उनका मंगलसूत्र छीन लिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि महिला ने आगे कहा कि पति ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसे मार डाला। इस बीच, पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के दौरान, उन्होंने महिला और उसकी छोटी बहन द्वारा दिए गए बयानों में कुछ विरोधाभासों को देखा। इससे संदेह पैदा हुआ और उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया

जब पुलिस पूछताछ कर रही थी, तब महिला ने अपराध कबूल कर लिया और कहा कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। और यह सब करते हुए, महिला की 14 साल बहन उस कमरे में मौजूद थी, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया। महिला के प्रेमी की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई, जिसे बाद में राज्य के बारां जिले से गिरफ्तार किया गया।
महिला और मृतक के दो बच्चे हैं और 10 साल पहले उनकी शादी हुई थी। दंपति एक साथ सेल्सपर्सन के रूप में काम करते थे। इस बीच, जब उसके पति को पता चला कि महिला का एक्स्ट्रामेरिटल अफेयर है, तो उसने उस पर कई प्रतिबंध लगाए और उसे घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी।

अपने पति के रवैये से नाराज महिला और उसके प्रेमी के साथ मिलकर मारने का फैसला किया। जिसके बाद उन्होंने हत्या की साजिश रची और शनिवार को उन्होंने चाकू से उसकी हत्या कर दी। हालांकि, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और महिला की नाबालिग बहन को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!