Press "Enter" to skip to content

विंग कमांडर अभिनंदन नहीं हैं सोशल मीडिया पर, चल रहे हैं फर्जी अकाउंट | National News

भारतीय वायुसेना ने कहा है कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान सोशल मीडिया पर नहीं है।

नई दिल्ली। वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि ना तो विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान सोशल मीडिया पर एक्टिव है न ही उन्होनें कोई अकाउंट सोशल मीडिया पर बनाया है। अगर उनके नाम से सोशल मीडिया पर कोई भी अकाउंट चला रहा है तो वह फर्जी है। मीडिया में इस बात का खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया पर उनके नाम के कई अकाउंट चल रहे हैं जो सभी फर्जी है। इनमें से 6 फर्जी अकाउंट की पहचान कर ली गई है।

अभी हाल में है यूपी पुलिस ने ऐसा ही एक फर्जी एकाउंट बनाने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर अभिनंदन के नाम से फर्जी एकाउंट बनाने वाला वह व्यक्ति इस एकाउंट से पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान की तारीफ कर रहा था।

ऐसी घटनाओं के बाद सरकार ने भी स्पष्टीकरण जारी किया है लेकिन अभी भी इन फर्जी एकाउंट्स पर काबू नहीं पाया गया है, जिसके चलते वायु सेना ने अपनी तरफ से स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स से आग्रह भी किया गया है कि कोई भी सोशल मीडिया यूजर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के नाम से बने किसी भी अकाउंट को फॉलो न करें।

आपको बता दें कि 27 फरवरी को मिग-21 बाइसन से पाकिस्तानी लड़ाकू विमान एफ-16 का को मार गिराने के बाद अभिनंदन पाक ऑर्मी की हिरासत में पहुंच गए थे। लेकिन भारत के कूटनीतिक दबाव और जिनेवा संधि के चलते पाकिस्तान अभिनंदन को ज्यादा देर तक अपनी हिरासत में नहीं रख सका और 24 घंटों से पहले ही पाक पीएम ने अभिनंदन को भारत को सौंपने का एलान कर दिया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!