Press "Enter" to skip to content

जगदलपुर में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी घोषित, देखें तस्वीरें ! National News

Chhattisgarh Heavy Rain : जगदलपुर में भारी बारिश, स्कूलों में छुट्टी घोषित, देखें तस्वीरें
जगदलपुर । दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण जगदलपुर शहर की कई कॉलोनियो में पानी भर गया है। कई निचले इलाकों में तीन से चार फीट तक पानी भरा हुआ है। शहर के लालबाग से लगे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुरा हाल है।

सड़कों पर पानी भरा होने के कारण लोगों घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, वहीं कई जगह घरों में भी काफी पानी घुस गया है। जगदलपुर शहर में कुछ ऐसी हाल सनसिटी, नयामुंडा, अम्बेडकर वार्ड का भी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

गौरतलब है कि फिलहाल मानसून द्रोणिका बनी हुई है और एक चक्रवात बंगाल की खाड़ी में भी सक्रिय है, इस कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो रही है मगर रायपुर समेत मैदानी जिलों में बारिश नहीं हो रही है।

रविवार को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग में सिर्फ बूंदाबांदी हुई, जबकि दूसरी तरफ बस्तर संभाग के बीजापुर में बीते चार दिनों से झड़ी लगी है। रविवार को 12 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं इसके पास स्थित ऊसर में 8.5 सेंटीमीटर, भैरमगढ़ में 12.7 सेंमीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

जलभराव से दंतेवाड़ा मार्ग बाधित
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रास्ते पर जलभराव से लोगों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों से गंदा पानी निकलकर लोगों के घरों में जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम प्रशासन के साथ जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन और महापौर जतिन जायसवाल खुद ही प्रभावित क्षेत्र में पहुँचकर कर राहत कार्य में हाथ बंटा रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुरक्षा के दिए निर्देश 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर बस्तर संभाग के कमिश्नर और यहां सभी जिलों के कलेक्टरों को हालात पर नजर रखने और किसी भी तरह की विपरीत परिस्थियों से निपटने के लिए पूरी सतर्कता एवं बचाव की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस संबंध में सोमवार को बस्तर संभाग के कमिश्नर अमृत खलको से फोन पर बात की और उनसे बस्तर में हो रही वर्षा और यहां के नदी-नालों सहित भारी वर्षा के दौरान प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के हालात की जानकारी ली। उन्होंने कमिश्नर से कहा कि वे बाढ़ नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को लगातार सचेत रखने तथा स्थिति पर नियंत्रण रखने का कार्य सुनिश्चित करें।
कमिश्नर बस्तर ने बताया है कि ओडिशा एवं बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। इन्द्रावती नदी के कैचमेंट एरिया में भी भारी बारिश हुई है। बस्तर जिले में पूर्वानुमान के अनुसार प्रातः 11 बजे से वॉर्निग लेवल तक आ चुका है तथा दोपहर एक बजे तक डेन्जर लेवेल को पार कर कर लेगी, इससे बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों और लो लाइन एरिया में रहे वालों को इन क्षेत्रों से एतिहातन रूप से खाली कराने के निर्देश दिए गए है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!