Press "Enter" to skip to content

पत्नी की मदद से नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म, कोर्ट ने कपल को सुनाई उम्रकैद की सजा ! National News

पत्नी की मदद से नाबालिग लड़की से करता रहा दुष्कर्म, कोर्ट ने कपल को सुनाई उम्रकैद की सजा
जयपुर (ब्यूरो)। राजस्थान के डूंगरपुर जिले की पॉक्सो कोर्ट ने मंगलवार को पौने दो साल पुराने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फैसला सुनाया है। इस मामले में पति व पत्नी को दोषी करार देते हुए दोनों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस कपल पर 15-15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
दोवड़ा थाना इलाके में 15 अगस्त 2017 को पुनाली निवासी कांतिलाल और उसकी पत्नी सरोज बहला-फुसलाकर एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले गए थे। कांतिलाल अपनी पत्नी सरोज की मदद से नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा। बाद में पीड़िता एक दिन किसी तरह जान बचाकर वहां से निकलकर घर पहुंची।
पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई जिसके बाद उसने दोवड़ा थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी कांतिलाल और सरोज को गिरफ्तार कर लिया।
प्रकरण में पॉक्सो कोर्ट के विशिष्ट न्यायधीश महेंद्र कुमार सिंहल ने सुनवाई के बाद पति-पत्नी दोनों को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!