
अहमदाबाद। गुजरात में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सुबह 7 बजे शुरू होने के बाद आगे बढ़ रही है। 14 किमी की इस यात्रा में हर तरफ भक्त भगवान की भक्ती में चूर नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने सुबह 7 बजे रथ खींचकर इस रथयात्रा की शुरुआत की है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री नीतीन भाई पटेल और अन्य नेता थे। रथयात्रा शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ की पूजा की। रथयात्रा में शामिल होने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह भी गुजरात में हैं।
अमित शाह ने इससे पहले अल सुबह मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की पूजा और आरती में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी पत्नी उनके साथ थीं।
आज हो रही इस रथयात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रथयात्रा के लिए करीब 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।





Be First to Comment