Press "Enter" to skip to content

बच्चे को ऐसा मुक्का मारा की उसकी जान चली गई ! National News

Alirajpur News : बच्चे को ऐसा मुक्का मारा की उसकी जान चली गई
आलीराजपुर। बखतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जामली में खेत के अंदर जाने की बात पर एक 12 साल के बच्चे की हत्या की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम दो बच्चे एक खेत में घुस गए थे, उन्हें भगाने के लिए खेत का मालिक उनके पीठे भागा। इस दौरान एक बच्चा तो भाग गया, लेकिन दूसरे को उसने पकड़ लिया। पकड़े गए बच्चे को उसने मुक्का मारा जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है मुक्का मारे जाने के बाद जब बच्चे को होश नहीं आया तो वह घबरा गया। उसने कई बार उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन जब बच्चा नहीं उठा तो वह समझ गया कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद खेत का मालिक थाने पहुंचा और उसने घटना की जानकारी देकर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर खेत से लाश बरामद कर ली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!