Press "Enter" to skip to content

पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सात नक्सली ढेर ! National News

Naxal Encounter In Rajnandgaon : पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सात नक्सली ढेर
राजनांदगांव। राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सलियों की मौत खबर आ रही है।इस दौरान पुलिस ने सर्चिंग अभियान चलाया। फिलहाल सर्चिंग जारी है। पुलिस को नक्सलियों के शवों के पास से एके 47, 303 राइफल, नक्सली साहित्य, 12 बोर बंदूक व आदि सामन मिला है। थाना बागनदी एवं बोरतलाव के बीच महाराष्ट्र सीमा से सटे शेरपार और सीतागोटा के बीच पहाडियों में माओवादियों की सूचना पर जिला बल, डीआरजी एवं सीएएफ की पार्टी रवाना की गई थी। जहां आज सुबह 8 बजे माआवोदियों के साथ मुठभेड़ हुई।जिसमें सात माओवादियों के शव अब तक बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ जारी होने की सूचना अभी तक आ रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!