Press "Enter" to skip to content

बड़वानी-सेंधवा में आदिवासियों ने अपने अधिकारों के लिए निकाली रैली ! National News

बड़वानी-सेंधवा में आदिवासियों ने अपने अधिकारों के लिए निकाली रैली
बड़वानी, सेंधवा। आदिवासी संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपने अधिकारों को लेकर विशाल रैली निकालकर वन विभाग कार्यालय का घेराव किया। सेंधवा में आदिवासी मुक्ति संगठन ने जंगल में रहने वाले आदिवासी और अन्य जंगल वासियों के अधिकार को बचाने को लेकर सोमवार दोपहर में शहर में रैली निकाली। मुख्य मार्गों से होते हुए रैली किला परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंची। यहां पर आदिवासी मुक्ति संगठन प्रदेश अध्यक्ष गजानन ब्राह्मने ने जंगल में रहने वाले आदिवासियों और अन्य जंगल वासियों के अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा गया। रैली में बड़ी संख्या में संगठन सदस्य मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!