Press "Enter" to skip to content

भाजपा ने सरकार के खिलाफ किया वादाखिलाफी आंदोलन ! national News

Protest Against Kamal Nath Government : भाजपा ने सरकार के खिलाफ किया वादाखिलाफी आंदोलन
सेंधवा। कांग्रेस सरकार द्वारा जनता से किये वादे पर खरा नही उतरने पर भाजपा द्वारा सोमवार को कमलनाथ सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी आंदोलन शुरू किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य के कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव के समय जनता से कई वादे किए गए थे, लेकिन वो अब तक पूरे नहीं हुए हैं। उलटा भाजपा की शिवराज सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को भी बंद किया जा रहा है। जिससे जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
पूर्व मंत्री आर्य ने बताया कि शिवराज सरकार द्वारा सम्बल योजना के अंतर्गत गरीब परिवार को 200 रुपये महीने मे बिजली उपलब्ध कराई गयी थी। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद कमलनाथ सरकार ने चुनाव के समय कर्ज मुक्ति और कई वादे किये गए थे । चुनाव जीतने के बाद वे न तो कर्ज माफ कर पाई और ना ही जनता से किए गए वादे पूरे किए। यहां तक कि पूर्व में चल रही जनहितकारी योजनाओं को भी बंद कर दिया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!