Press "Enter" to skip to content

इंजन सहित पटरी से उतरी अजमेर जा रही दयोदय एक्सप्रेस | National news

जयपुर। ट्रेन जबलपुर से अजमेर जा रही थी तभी उसकी बोगियां पटरी से उतर गई. हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं. बचाव कार्य जारी है.

जयपुर के सांगानेर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर दयोदय एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए. बताया जा रहा है कि ट्रेन जबलपुर से अजमेर जा रही थी तभी यह हादसा हुआ. कुछ लोगों के घायल होने की खबर भी है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. मौके पर रेलवे के अधिकारी पहुंच गए हैं. बचाव कार्य तेजी से चल रहा है.

गौरतलब है कि यह हादसा सांगानेर स्टेशन के पास शिवदासपुरा में हुआ. गनीमत रही कि ट्रेन की गति ज्यादा नहीं थी वरना और भी डिब्बे पटरी से उतर जाते और कई लोगों की जान जा सकती थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन सांगानेर स्टेशन से कुछ दूर ही चली थी कि इंजन सहित डिब्बे पटरी से उतर गए.

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल पैसेंजर्स को अस्पताल रवाना किया. सभी यात्री सुरक्षित है. अब तक इस घटना की वजह का पता नहीं लग सका है. मौके पर रेलवे के आला अधिकारी मौजूद हैं. जांच की जा रही है.

इस बारे में एक रेल अधिकारी ने बताया कि दयोदय एक्सप्रेस सांगानेर स्टेशन से निकली ही थी कि यह हादसा हो गया. जब इसकी सूचना मिली तो मौके पर अधिकारी पहुंचे. यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है.

बता दें कि दयोदय एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के जबलपुर से अजमेर के बीच चलती है.यह हर रोज की तरह सांगानेर रेलवे स्टेशन से निकली थी. तभी हादसा हो गया. हादसे के कारण का अब तक पता नहीं लग सका है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!