नरवर में नगरपालिका के सफाई कर्मचारी के साथ नरवर थाने में पदस्थ ए एस आई कमल बंजारे ने की मारपीट ,लाइन अटैच | Narwar ,Shivpuri News

शिवपुरी नरवर। खबर जिले की नरवर तहसील से हैं जहाँ नरवर थाने में पदस्थ ए एस आई कमल बंजारे ने  सफाई कर्मचारी बीकु खरे पुत्र सुरेश खरे जो कि लोड़ी माता के मंदिर पर सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात हैं। वहां रोज़ की तरह अपना काम कर रहा हैं कल शाम को लगभग 4 बजे दरोगा साहब आये और कर्मचारी से जाती सूचक गालियां दी एवं मारपीट की । यही नही बल्कि आसपास ठेले बालों का सामान भी ठेले से फेक दिया एवं बड़े से डंडे से हमला भी किआ बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी लगी एवं उन्होंने दरोगा साहब को लाइन अटेच कर दिया हैं। एवं एसडीओपी को जांच दी हैं।

इनका कहना हैं

घटना की जानकारी लगते ही ए एस आई को मैने लाइन अटेच कर दिया हैं एवं एसडीओपी को जांच के लिये बोला हैं।

राजेश हिंगणकर
एसएसपी शिवपुरी


संबंधित खबरें