Press "Enter" to skip to content

खेत पर काम कर रहे किसान पर गिरा बिजली का तार, मौत | Narwar News

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम उरवाहा में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार परमाल उर्फ गोलू पुत्र नवलसिंह कुशवाह निवासी ग्राम उरवाहा 14 जुलाई को शाम के समय अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी खेत में से होकर गुजरी बिजली लाइन का तार टूट गया जो उसके ऊपर जा गिरा। बिजली का तार गिरने से परमाल को करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!