नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पोहा में दुकान करने वाले युवक की दुकान से चोर पानी की मोटर चुराकर ले गए। पुलिस को शिकायत में दुकान मालिक संतोष पुत्र धनीराम कुशवाह निवासी ग्राम पोहा ने बताया कि 6 फरवरी को रोज की ही तरह वह अपनी दुकान बंद करके गया हुआ था। जब अगले दिन वह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जब चैक किया तो पता चला कि दुकान में रखी दो सीआरआई कंपनी की मोटर व एक टेक्समो कंपनी की मोटर गायब है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में पुलिस ने चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
दुकान से पानी की मोटर चुरा ले गए चोर-narwar news
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पानी पीने को लेकर दलित युवक से मारपीट, घर में घुसकर की तोड़फोड़; जिला अस्पताल रेफर / Shivpuri News
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत, वन विभाग की टीम ने कराया पीएम / Shivpuri News
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News





Be First to Comment