दुकान से पानी की मोटर चुरा ले गए चोर-narwar news

नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पोहा में दुकान करने वाले युवक की दुकान से चोर पानी की मोटर चुराकर ले गए। पुलिस को शिकायत में दुकान मालिक संतोष पुत्र धनीराम कुशवाह निवासी ग्राम पोहा ने बताया कि 6 फरवरी को रोज की ही तरह वह अपनी दुकान बंद करके गया हुआ था। जब अगले दिन वह दुकान पर आया तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा हुआ पड़ा है। जब चैक किया तो पता चला कि दुकान में रखी दो सीआरआई कंपनी की मोटर एक टेक्समो कंपनी की मोटर गायब है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले में पुलिस ने चोरों के विरुद्ध केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें