Press "Enter" to skip to content

कार्रवाई : व्यापमं कांड के आरोपी नरवर स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. कश्यप का अनुबंध समाप्त होगा / Narwar News

शिवपुरी। सामुदायिक अस्पताल नरवर में पदस्थ डॉ. सुधीर कश्यप का संविदा अनुबंध समाप्त करने के लिए सीएमएचओ शिवपुरी ने तैयारी कर ली है। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा का कहना है कि जिला स्वास्थ्य समिति के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव बना लिया है। व्यापमं कांड में पहले से केस दर्ज होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने डॉ. कश्यप की संविदा सेवाएं समाप्त करने का फैसला लिया है।
क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ग्वालियर ने सीएमएचओ को पत्र जारी कर डॉ. सुधीर कश्यप चिकित्सा अधिकारी संविदा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरवर जिला शिवपुरी की संविदा सेवाएं, मानव संसाधन मैन्युअल 2018 के कंडिका 11 में दिए निर्देश अनुसार जिला स्वास्थ्य समिति के अनुमोदन से अनुबंध समाप्त किया जाए। वहीं डॉ. कश्यप व डॉ सुरेंद्र कुशवाह से बदरवास स्थित शासकीय आवास खाली कराने के भी निर्देश दिए हैं।
हालांकि आदेश के बाद आवास खाली हो गए हैं। अब डॉ. कश्यप का संविदा अनुबंध समाप्त करने की कार्रवाई शेष रह गई है। सीएमएचओ का कहना है कि जैसे ही बैठक होगीए प्रस्ताव रखेंगे। वहीं डॉ कश्यप का कहना है कि उनका संविदा अनुबंध समाप्त करने के संबंध में जानकारी नहीं है। खास बात यह है कि पहले से व्यापमं कांड मामले में केस दर्ज होते हुए भी डॉ. कश्यप की जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा नियुक्ति कैसे कर दीए यह भी अपने आप में जांच का विषय है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!