Press "Enter" to skip to content

बाइक चुराकर भाग रहा था, लोगों ने पकड़कर कर दी मारपीट / Narwar News

नरवर। नरवर के गणेश बाजार से बाइक चोरी कर भागते समय बदमाश लोंढ़ी माता मंदिर के सामने बच्ची से टकरा गया। लोगों ने भागकर बदमाश को पकड़ लिया और मारपीट कर दी। बाद में सूचना देकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर गणेश बाजार से एक बदमाश भूरा ओझा जाति के व्यक्ति की बाइक चुराकर भागा। व्यक्ति चिल्लाया तो लोग भी दौड़कर पीछा करने लगे। हड़बड़ी में बदमाश लोढ़ी माता मंदिर के सामने लड़की से टकराकर गिर गया। लोगों ने जाकर पकड़ लिया और मारपीट कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!