शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले एक युवक के घर पर 15 सितंबर की रात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दियाl बदमाश संख्या में तीन थे और नकाब पहने हुए थेl बदमाशों ने सबसे पहले मकान मालिक की मारपीट की व घर में रखी चांदी व नकदी लूट कर ले गएl मामले में पुलिस ने शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मोनू पुत्र नवल किशोर झा निवासी वार्ड क्रमांक ने बताया कि 15 सितंबर की रात लगभग 1:00 बजे उसके घर में तीन नकाबपोश बदमाश घुस आए l जब मोनू ने बदमाश बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने उसकी मारपीट की और घर से 20,000 की चांदी 70 हजार नगदी लूट कर ले गएl मोनू ने बताया कि बदमाश नकाब पहने हुए थे जिस कारण उनकी पहचान नहीं हो सकीl मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर डकैती अधिनियम के तहत केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैl






Be First to Comment