
शिवपुरी। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम नरौआ से आ रही है। यहां फसल के बीच में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी। मामले की सूचना मुखबिर से पुलिस को मिली जिस पर थाना सीहोर, नरवर व मगरौनी चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और कार्रवाई की।
पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि जिले की नरवर तहसील के सीहोर थाना क्षेत्र के ग्राम नरौआ में अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने एसपी राजेशसिंह को अवगत कराया जिस पर एसपी ने मामले में पुलिस टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर थाना सीहोर, नरवर व मगरौनी चौकी के प्रभारी टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। यहां पुलिस ने देखा तो एक खेत में फसल के बीच अफील की फसल खड़ी हुई थी। अफीम की यह खेती 10 विसवा जमीन पर की गई। पुलिस ने अफीम की फसल को उखड़वाया और जब्त किया। जब्त की गई अफीम की कीमत लाखाें में बताई जा रही है। जप्त की गई फसल हनुमंत सिंह पुत्र भगवान सिंह रावत पूर्व सरपंच मलखान सिंह उर्फ भूरा पुत्र देवी सिंह ब्रज मोहन उर्फ पप्पू भगवान सिंह हनुमंत रावत मर्दन सिंह पुत्र के द्वारा सिंह की बताई जा रही है।






Be First to Comment