Press "Enter" to skip to content

हत्या के आरोपी का घर चला बुलडोजर:300 बीघा सरकारी जमीन पर दबंग परिवार ने कर लिया था कब्जा / Narwar news

शिवपुरी के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम बीलौनी गांव में हत्या और दहेज एक्ट के मामलें में जेल में बंद आरोपी के दबंग परिवार के कब्जे से शासकीय जमीन पर प्रशासन ने बुलडोजर चला कर उसे मुक्त करा लिया। इस कार्यवाही में प्रशासन ने शासकीय भूमि पर बनी कोठी सहित 300 बीघा जमीन को उक्त आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराते हुए पक्के मकान को जमींदोज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम वीलौनी के उपेन्द्र उर्फ बल्लू सिकरवार के परिवार का विगत 10 वर्षो से वीलौनी, भदारी, दौलताबाद एवं कॉकर क्षेत्र में खासा दबदबा है। उक्त लोग अपने आपको एक केन्द्रीय मंत्री का खास बताते हैं। गतवर्ष दहेज हत्या के केस में जेल में उक्त आरोपियों के मकानों एवं उनके द्वारा ग्राम भदारी दौलताबाद, मेरी, व वीलौनी के वन एवं राजस्व क्षेत्र में लगभग 100 हेक्टर शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर कई वर्षों से हथियारों के बल पर खेती की जाती रही है।

प्रशासन द्वारा ठाकुर बाहूल्य ग्राम वीलौनी में दिनारा, करैरा, सीहोर, नरवर थानों से बुलाये गये पुलिस बल एवं भारी संख्या में वन पुलिस की मौजूदगी में नरवर की नायाब तहसीलदार किरन सिंह ठाकुर के द्वारा अपनी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर, जेल में बंद आरोपीगणों के वन भूमि में स्थित लाखों रू के दो मंजिला भवनों को जमींदोज कर दिया गया।

उक्त अवैध कब्जा हटाते समय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के सभी इंतजाम किये जाकर सम्पूर्ण क्षेत्र को विशेष पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था। अवैध कब्जा हटाते समय प्रशासन को पत्थरबाजी एवं गोली बारी की संभावनाओं के चलते विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच शासकीय भूमि में बने आरोपियों के भवनों को तोड़ने की कार्यवाही म.प्र शासन द्वारा, गम्भीर अपराधियों के द्वारा शासकीय भूमियों पर किये गये अवैध कब्जों को हटाने हेतु चलाये जा रहे बुल्डोजर अभियान के तहत की गई कार्यवाही बताया गया है। उक्त मौके पर चार थानों को पुलिसबल, वन पुलिस राजस्व टीम व कोटवार दल सहित कर्मचारियों ने उक्त अभियान में भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!