
महिला एवं आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में जारी जागरूकता अभियान के क्रम में शिवपुरी पुलिस द्वारा शहर एवं ग्रामीण अंचल के कोचिंग संस्थानों में जाकर छात्र, छात्राओं एवं आमजनता को अपनी सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया, एवं MPeCOP App के बारे में भी बताया एवं डाउनलोड करवाकर एप की सुविधाओं एवं एसओएस (आपात कालीन मदद) बटन के बारे में जानकारी दी और बताया कि आपातकालीन स्थिति में एक बटन दबाने पर मेसेज तुरन्त डायल-100 और परिजनों तक पहुंच जायेगा और आपको तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी।
शहर शिवपुरी में उनि. दीप्ती तोमर एवं उनकी टीम द्वारा सीनियर गल्र्स हाॅस्टल कमलागंज में जाकर लगभग 150 छात्राओं को जागरूक किया एवं आपात स्थिति में होने पर तत्काल पुलिस से सम्पर्क कर सहायता प्राप्त करने हेतु बताया गया साथ ही MPeCOP App मोबाइल एप को डाउनलोड करने एवं एप की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी।
आज दिनांक 10.03.19 को थाना बामोरकला में लक्ष्य कोचिंग सेंटर के लगभग 30 छात्र-छात्राओं को, थाना भौंती में ढला छात्रावास के लगभग 23 छात्राओं को, थाना पोहरी में अनु.जाति जनजाति कन्या छात्रावास के लगभग 55 छात्राओं को, थाना करैरा के फिल्टर रोड़ छात्रावास के लगभग 100 छात्रों को एवं थाना खनियाधाना के कस्तूरबा बालक छात्रावास के लगभग 100 छात्रों को, थाना सुभाषपुरा के अनु. जाति जनजाति छात्रावास के लगभग 25 छात्रों को MPeCOP App के बारे में बताया गया। आपात स्थिति में होने पर तत्काल पुलिस से सम्पर्क कर सहायता प्राप्त करने हेतु बताया गया साथ ही साथ MPeCOP App मोबाइल एप को डाउनलोड करने एवं एप की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गयी।
इसके अतिरिक्त थाना थाना छर्च के बालिका छात्रावास के सामने, थाना खनियाधाना के कस्तूरबा बालक छात्रावास के पास, थाना पोहरी के अनु.जाति जनजाति कन्या छात्रावास के पास, थाना भौंती के ढला छात्रावास के पास होर्डिग/बैनर लगवाये गये।






Be First to Comment