
इस हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गए हैं। फिलहाल मौके पर वायुसेना की टीम पहुंच गई है।
ग्वालियर। भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 ट्रेनर एयरक्राफ्ट आज सुबह भिंड के गोहद में क्रैश हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में दोनों पायलट वक्त रहते इजेक्ट होने में कामयाब हो गए। जानकारी के मुताबिक इस एयरक्राफ्ट ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। इसमें एक ग्रुप कैप्टन और स्कवाड्रन लीडर सवार थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वायुसेना के साथ ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरा इलाके को घेर लिया है। गांववालों को मलबे से दूर रहने के लिए कहा है। जिस इलाके में ये विमान गिरा है। वहां भारी बारिश के चलते कीचड़ भरा हुआ है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों को वहां तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे ग्वालियर एयरबेस से मिग-21 ट्रेनर विमान रुटिन ट्रेनिंग मिशन पर निकला था। इस दुर्घटना की जांच की जाएगी। बता दें कि पिछले तीन साल के भीतर भारतीय वायुसेना ने क्रैश के चलते 27 एयरक्राफ्ट गंवाए हैं। इसमें 15 फायटर जेट्स हैं। रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाईक ने इसी साल जून में इसकी जानकारी दी थी।






Be First to Comment