Press "Enter" to skip to content

मायापुर के ग्राम पायगा में खेत में बंधेे तीन मवेशी चोरी | Mayapur News

शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेेत्र के तहत आने वाले ग्राम पायगा में खेत में बंधे मवेशी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर मवेशी चोर की तलाश शुरू कर दी है। 
महाराजसिंह लोधी पुत्र हरभान लोधी निवासी पायगा ने बताया कि 9 मई को उसके खेत में उसके मवेशी बंधे हुए थे। जब वह सुबह खेत पर आया तो देखा कि खेत पर मवेशी नहीं है। जिस पर उसने आसपास पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने गया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जहां पुलिस ने मामले में जांच के बाद 28 जुलाई कोे मामले में केस दर्ज कर चोरोे की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!