शिवपुरी। एक प्रेमी ने अपनी प्रेेमिका से शादी करने से इंकार कर दिया तो वह इतनी दुखी हो गई कि उसने कुएं में छलांग लगा दी और अपने आप को मौैत के घाट उतार दिया।
मामला मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम लोटनपुरा टीला का है। जहां रहने वाली एक युवती का गांव के ही रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब युवती ने उससे शादी करने की बात कहीं तो वह मुकर गया। जिस पर युवती इतनी दुखी हुई कि उसने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।
मामलेे को लेकर मायापुर थाना प्रभारी प्रवीण ित्रपाठी ने बताया कि 3 जून को शाम के समय उन्हें सूचना मिली कि मणि के मंदिर के पास वाला कुा ग्राम घिलोंदरा में एक युवती की लाश कुएं में उतरा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां युवती के शव को कुएं से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। मामले को लेकर परिजनों ने गांव के ही रहने वाले एक युवक पर छोटू राय पर उनकी पुत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। मामले को लेेकर पुलिस ने उस समय मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि छोेटू राय का युवती से प्रेम-प्रसंग था और जब युवती ने उससे शादी करने को कहा तो मना कर दिया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस नेे युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment