युवक का आरोप आय दिन करते हैं प्रताड़ित झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करते हैं पैसों की मांग
युवक का गंभीर आरोप मायापुर थाने में पदस्थ एएसआई अंशुल गुप्ता से तंग आकर कई बार कर चुका है गृह मंत्री से लेकर महा निरीक्षक तक शिकायत
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के मायापुर थाना के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते ग्राम पंचायत बादली निवासी राजू यादव मायापुर में पदस्थ एसआई अंशुल गुप्ता पर पर गंभीर आरोप लगाए राजु यादव का कहना है कि कल मैं पनरियानाथ मेले से लौटकर गाँव पूरा बादली चौराहे पर खड़ा था तभी वहां अचानक से मायापुर थाने की गाड़ी आई इसमें एसआई अंशुल गुप्ता बैठे हुए थे उन्होंने मुझे देखकर गाड़ी पीछे ली और और गाड़ी से उतरकर मेरे साथ गाली गलौज करने लगे और जब गाली गलौज करने से मना किया तो मेरे गाड़ी पर होंकी ओर डंडो से हमला कर दिया जिससे मेरी गाड़ी का कांच फूट गया और में बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गया !!
राजू यादव का यह भी आरोप है कि एसआई गुप्ता द्वारा मुझसे वानपुर चौराहे पर ₹20000 छीने है और गंभीर केस में फंसाने की धमकी दी राजू ने बताया कि मैं आए दिन पुलिस की प्रताड़ना से तंग आ गया हूं मुझसे जबरन अवैध वसूली की जाती है और पैसे ना देने पर मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है राजू यादव का कहना है कि मैं इस सम्पूर्ण मामले की शिकायत कई बार उच्च स्तर पर माननीय गृहमंत्री ओर आईजी महोदय तक कर चुका हूं लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई पुलिस के इस सम्पूर्ण घटना क्रम से राजू यादव काफी दहशत में है ऐसा उसका कहना है




