
मंडला। निवास मंडला मार्ग पर अपने गृहग्राम जेवरा से मंडला जा रहे सांसद एवम केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते के वाहन की सामने से आ रहे वाहन से भिड़ंत हो गई। इस घटना में कुलस्ते बाल-बाल बच गए। इसमें किसी को भी चोट नही पहुंची है। घटना के बाद कुलस्ते मंडला के लिए रवाना हो गए थे। दोनों चौपहिया वाहन की टक्कर साइड से होना बताया जा रहा है। मंत्री का वाहन ग्राम जेवरा से निकलते ही करीब 6 किमी दूर बबलिया के पास बंजारी मोड़ पर सामने से आ रही कार से टकराया था।



