Press "Enter" to skip to content

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संघ ने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी-मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के द्वारा अपनी लंबित मांगों के संदर्भ में शिवपुरी प्रवास पर आई कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को सर्किट हाउस पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा गया। यहां कैबीनेट मंत्री के समक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के शिवपुरी जिला सचिव राजबाबू आर्य ने बताया पदोन्नति एवं पदनाम, केंद्र के समान महगाई भत्ता, कोरोना काल मे रोके गये इंक्रीमेंट, नवीन संवर्ग को पुरानी पेंशन वहाली, एचआरए वृध्दि आदि पाँच सूत्रीय मांगें प्रमुख है। इन मांगों के संदर्भ में मौके पर ही ज्ञापन लेने के कैबीनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने संगठन को पूर्ण विश्वास दिलाया कि मुख्यमंत्री से चर्चा कर सभी समस्याओ का शीघ्र समाधान करा दिया जायेगा। इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में राजबाबू आर्य जिला सचिव, अनिल गुप्ता जिला अध्यक्ष, सुशील अग्रवाल संभागीय कोषाध्यक्ष, अजमेर सिंह, अनिल शर्मा व नरेश भार्गव आदि मौजूद रहे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!