शिवपुरी|शादी के तीन महीने बाद ही दुल्हन ससुराल से जेवर और नगदी लेकर गायब हो गई है। दिनारा थाना पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ज्योति शर्मा (22) पत्नी सोनू शर्मा निवासी दिनारा 16 अगस्त को बिना बताए गायब हो गई। पति सोनू शर्मा ने सोमवार को दिनारा थाने आकर सूचना दी है। सोनू ने पुलिस को बताया कि 14 मई 2021 को ज्योति शर्मा निवासी जौरा जिला मुरैना के संग उसकी शादी हुई थी। ज्योति शर्मा जेवर व नगदी लेकर गायब है।
लुटेरी दुल्हन, शादी के तीन माह बाद जेवर लेकर हुई फरार / Dinara News




