Live सीएम कार्यक्रम:लोगों को रिझाने लाखों खर्च कर मथुरा से बुलाए कलाकार

शिवपुरी। पोहरी में आयोजित मुख्यमंत्री के जनकल्याणकारी कार्य क्रम में सीएम के आने से पूर्व लोगों को रिझाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर मथुरा से कलाकार बुलाए गए, जिनके द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। कयास लगाये जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनावों से पूर्व सीएम के कार्यक्रम में सांस्कृति प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का रिझाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में आमजन के लिए पानी की व्यवस्था कोई व्यवस्था नहीं की गई जिसके चलते भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए भटकते देखे जा सकते हैं। वहीं पाण्डाल में पत्रकारों को कवरेज करने के लिए भी कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया है।