Press "Enter" to skip to content

Lady Don की धमकी, तेरा पति मेरा है, 10 लाख रुपए ले और चलती बन ! Indore News

Lady Don की धमकी, तेरा पति मेरा है, 10 लाख रुपए ले और चलती बन
इंदौर। पुलिस ने ऐसी महिला अपराधी को गिरफ्तार किया है जो एक महिला पर पति से तलाक लेने का दबाव बना रही थी। आरोपित महिला पीड़िता के पति से प्रेम करती है। वह उसकी पत्नी बनना चाहती थी। उसने पहले 10 लाख का ऑफर दिया। बाद में अपहरण व हत्या की धमकी दी।
जूनी इंदौर थाना एसआई अनिल गौतम के मुताबिक मंगलवार दोपहर शातिर अपराधी सपना साहू (37) निवासी कुंजवन कॉलोनी (आरटीओ रोड) को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध न्यू लोहामंडी निवासी शालिनी पति विनोद साहू ने 27 मई को केस दर्ज करवाया था। शालिनी का आरोप है कि सपना घर में घुसी और कहा कि ‘पति को तलाक दे दे। मैं उससे प्रेम करती हूं।’ इनकार करने पर हत्या और अपहरण की धमकी दी। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह छापे मारे, लेकिन वह नहीं मिली। मंगलवार को वह विनोद के साथ खुद थाने पहुंची और सरेंडर कर दिया। एसआई कृष्णा राठौर ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

प्रेमी से मुंबई में ब्याह रचाया
एसआई के मुताबिक सपना ने पूछताछ में बताया कि उसने दिसंबर 2013 में विनोद से मुंबई में शादी कर ली। आधार कार्ड और बैंक में भी विनोद का नाम दर्ज है। शालिनी के तलाक देने पर ही वैध पत्नी का दर्जा मिल सकता है, इसलिए उस पर दबाव बना रही थी। विनोद ने भी बयान दर्ज करवाए। उसने कहा कि मैं खुद सपना से परेशान हूं। उसका साथ छोड़ने पर वह अपराध करना शुरू कर देती है। सपना के खिलाफ अपहरण व अवैध वसूली के कई केस दर्ज हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!