
शिवपुरी कोलारस। अभी अभी खबर जिले की तहसील कोलारस में राई रोड स्थित उपकार मल्टी क्लीनिक से हैं। जहाँ बिना किसी निराकरण आदेश के उपकार मल्टी क्लीनिक फिर से चालू हो गईं हैं। यहाँ आप क्लीनिक संचालक की दबंगई देखिये की सील की हुई दुकानों की सील तोड़ कर फिर से अपनी क्लीनिक चालू कर ली हैं। प्रशासन भी इस पर मुँह चिढ़ाता हुआ नजर आ रहा हैं। सीएमएचओ भी अपना पल्ला झाड़ते हुए नज़र आएं। बीएमओ को इसकी जानकारी ही नही हैं। यहाँ किस कदर धांधली देखने को मिल रही हैं। नियम नाम की कोई चीज भी होती हैं या नही। प्रशासन के मुँह पर उपकार मल्टी क्लीनिक के संचालक ने तमाचा झड़ा हैं। बिना किसी आदेश के सील तोड़ अपनी क्लीनिक चालू कर ली।
जानिए क्या था मामला
एसडीएम कोलारस के निर्देशन में बीएमओ एवं तहसीलदार कोलारस ने उपकार मल्टी क्लीनिक पर छापामार कार्यवाही की थी। जिसमे उपकार मल्टी क्लीनिक को सील किआ गया था। बिना किसी डॉक्टर के कंपाउंडर कर रहे थे। डॉक्टर बनकर इलाज। गरीबों को लूटने का काम एवं उनकी जान से खिलवाड़ का काम चल रहा था क्लीनिक में , या यूं कह लो कि मौत का दूसरा नाम हैं। उपकार मल्टी क्लीनिक हैं।
सील के बाद भी नही हुई कार्यवाही
उपकार मल्टी क्लीनिक सील करने के बाद कार्यवाही के नाम पर सिर्फ जांचों में ही सिमट कर रह गईं उपकार मल्टी क्लीनिक एसडीएम कोलारस आशीष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने पूरे दस्ताबेज सीएमएचओ शिवपुरी डॉ ए एल शर्मा को दे दिए हैं एवं उचित कार्यवाही के लिए भी पत्र लिखा था। लेकिन यहाँ सब कुछ साफ साफ होने के बाद भी सीएमएचओ पर सिमट गईं उपकार मल्टी क्लीनिक की कार्यवाही, ओर फिर से चालू हो गईं अब सवाल ये उठता हैं। कि मामला पूरा सीएमएचओ शिवपुरी डॉ ए एल शर्मा के पास हैं। एवं बिना आदेश के उपकार मल्टी क्लीनिक खुल कैसे गया अब खुला हैं तो कहीं न कहीं साठगांठ तो हुई हैं। क्योंकि बिना किसी आदेश के क्लीनिक खोलना या शासन के द्वारा सील की गईं सील को तोड़ना इतना आसान नही हैं। जब इस संबंध में सीएमएचओ डॉ ए एल शर्मा से बात की गईं तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ दिया एवं फ़ोन काट दिया फिर से कॉल करने पर कॉल नही उठा। इतना काफी हैं समझने के लिए
इनका कहना हैं
मेरे पास उपकार मल्टी क्लीनिक से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नही हैं आप सीएमएचओ ऑफिस बात करें।
अल्का त्रिवेदी
बीएमओ कोलारस
मैने पूरे दस्तावेज सीएमएचओ को भेज दिए थे एवं एफआईआर के लिए भी लिखा था। अगर बिना आदेश के चालू हुई हैं क्लीनिक तो मैं दिखवाता हूँ
आशीष तिवारी
एसडीएम कोलारस
अभी भी सील हैं। अभी कोई निराकरण नही हुआ हैं
डॉ ए एल शर्मा
सीएमएचओ शिवपुरी






Be First to Comment