Press "Enter" to skip to content

रात को घर से प्रेमी संग युवती लापता, गुना पुलिस ने की बरामद / Kolaras News

शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र के ग्राम में रहने वाली एक किशोरी बीते रोज अपने घर से लापता हो गई। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन किशोरी को गुना पुलिस ने बरामद कर लिया और परिजनों को सूचना दी। यहां गुना पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने किशोरी के परिजनों की शिकायत पर संदेही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलारस क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी 4 फरवरी की रात को अपने घर से लापता हो गई। जब परिजनों को किशोरी दिखाई नहीं दी तो आसपास पूछताछ की तो पता चला कि किशोरी को सुनील जाटव के साथ देखा गया था। जिस पर परिजन सुनील जाटव के घर गए तो वह भी लापता मिला। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और सुनील जाटव के खिलाफ उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुसि ने मामे में केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। इसी दौरान किशाोरी को गुना पुलिस ने बरामद कर लिया और पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन गुना थाने पहुंचे और पुत्री को अपने साथ लेकर कोलारस थाने आए। मामले में पुलिस संदेही सुनील जाटव की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!